नई दिल्ली : यदि आपके चेहरे पर भी बार-बार मुंहासे आते हैं तो आपका कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत है। यहां हम आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुंहासे त्वचा की एक ऐसी आम समस्या है, जो अक्सर किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव या त्वचा की देखभाल की गलत आदतों के कारण होती है। मुंहासे मुख्य रूप से चेहरे पर होते हैं, और यह आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ सकते हैं।
अगर आप गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या त्वचा को ज्यादा रगड़ते हैं, तो यह मुंहासों का कारण बन सकता है। कभी-कभी, मुंहासे जेनेटिक कारणों से भी हो सकते हैं, यानी परिवार में किसी और को भी यह समस्या हो सकती है। मुंहासों की समस्या अस्थायी होती है, और सही देखभाल और उपचार से यह हल हो सकती है।
यदि आप भी इस परेशानी से काफी परेशान रहते हैं, तो हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से ये परेशानी कम हो सकती है। यदि मुंहासे बहुत गंभीर हैं और घर के उपायों से ठीक नहीं हो रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।
एलोवेरा जेल
यदि आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं तो ताजा एलोवेरा जेल को मुंहासों पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं।
नीम की पत्तियां
यदि आपके घर के पास नीम का पेड़ है तो नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है, जो बैक्टीरिया को खत्म करता है।
शहद और दालचीनी का पेस्ट
1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर मुंहासों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। दालचीनी और शहद स्किन को साफ करता है और मुंहासों को जल्दी सुखाता है।
हल्दी और चंदन का पेस्ट
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और चंदन त्वचा को ठंडक देता है। ऐसे में आप हल्दी और चंदन पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे भी आपको फायदा अवश्य मिलेगा।
टी ट्री ऑयल
1-2 बूंदें टी ट्री ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर मुंहासों पर लगाएं। ये चेहरे की बैक्टीरिया को मारने में मदद करेगा, जिससे मुंहासों में कमी आती है। टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसे आप सीधा नहीं लगा सकते, वरना इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है।
नींबू का रस
नींबू का ताजा रस कॉटन की मदद से मुंहासों पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा को साफ करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है। इन नुस्खों को नियमित अपनाने से आपके मुंहासे कम हो सकते हैं और त्वचा साफ और स्वस्थ दिखेगी।
