नई दिल्ली : आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें एक पैन कार्ड भी होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आप पैन कार्ड के गुम होने पर कैसे डुप्लीकेट पैन बनवा सकते हैं?
जब आप किसी काम को करवाने जाते हैं फिर चाहे वो सरकारी काम हो या गैर-सरकारी काम तो आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसी क्रम में एक दस्तावेज है पैन कार्ड जिसकी जरूरत आपको कई कामों में पड़ती है। काम चाहे सरकारी हो या फिर गैर-सरकारी, लोन लेना हो, अपना सिबिल स्कोर चेक करना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपका ये पैन कार्ड गुम हो जाता है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए अगर आपका पैन कार्ड भी चोरी या गुम हो जाता है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका बेहद आसान है। अगली स्लाइड्स में आप इसे बनवाने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं…
इस तरह बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-
स्टेप 1
आपका पैन कार्ड भी अगर चोरी या गुम हो गया है और आपको किसी काम के लिए इसकी जरूरत है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
स्टेप 2
अब आप वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
इसमें आपको पहले अपना पैन कार्ड नंबर भरना है
फिर आपको 12 अंकों का आधार नंबर और अपनी जन्मतिथि भी यहां पर भरनी हैं
इसके अलावा भी यहां पर कई जानकारियां मांगी गई है जिन्हें भर दें
स्टेप 3
अब आपको जीएसटीएन नंबर नजर आएगा जिसे छोड़ दें और इसके बाद टी और सी पर क्लिक जरूर करें
फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना होता है
अब आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने पैन कार्ड की जानकारी नजर आएगी
स्टेप 4
इसके बाद आपको अपना पता भरना है, जहां पर आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड डाक द्वारा आएगा
फिर आपको अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर आए हुए ओटीपी को यहां भरना है और पते को वेरिफाई करवाना है
अब 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर दें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
फिर आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे संभालकर रखें।
