Headlines

घर में रख रहे हैं कामधेनु गाय की मूर्ति, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

Spread the love

नई दिल्ली : सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है, वहीं गौमूत्र और गोबर को भी परम पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय को हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है।

सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है, वहीं गौमूत्र और गोबर को भी परम पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय को हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है। यह प्रचुरता, समृद्धि और सफलता का एक पवित्र प्रतीक होती है। कामधेनु गाय को धन, समृद्धि, और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है।
कामधेनु गाय की मूर्ति को आजकल लोग दफ्तर, दुकान या जहां धन स्थान पर रखते हैं। वास्तु के अनुसार दफ्तर या दुकानों के अलावा कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखना चाहिए या नहीं। यदि आप मूर्ति घर में रखना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु के कुछ नियम जानने जरूरी है।

क्या घर में कामधेनु की मूर्ति रख सकते हैं?
कामधेनु की मूर्ति को पूजा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। मूर्ति को श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी के पास रखना चाहिए। यदि आप घर में कामधेनु की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे रखने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है और धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

वास्तु के अनुसार कामधेनु मूर्ति रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। कामधेनु की मूर्ति उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। पूजा स्थान पर आप इसे नहीं रख सकते तो इसे घर के ड्रॉइंग रूम में रखें। मूर्ति में गाय के साथ उसके बछड़े होना भी शुभ माना जाता है। व्यापार में तरक्की और समृद्धि पाने के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति को कार्यालय में अपने बैठने के स्थान की दाएं या बाएं दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने व्यवसाय स्थल पर धन रखने के स्थान पर भी कामधेनु की मूर्ति को रख सकते हैं।

कहां ना रखें मूर्ति
कामधेनु बेहद पवित्र और पूजनीय मानी जाती हैं इसीलिए मूर्ति को कभी भी शौचालय के आसपास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कामधेनु गाय की मूर्ति को कांच के शोकेस में भी नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में केवल एक ही कामधेनु की मूर्ति या तस्वीर हो।

कामधेनु मूर्ति रखने के फायदे
पौराणिक कथाओं के अनुसार कामधेनु गाय इच्छाओं की पूर्ति करने वाली होती हैं। कहते हैं कामधेनु गाय की मूर्ति के दर्शन मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। कामधेनु गाय की मूर्ति व्यक्ति के मन से चिंताओं और तनाव को दूर करती है।