Headlines

अब क्या करते हैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पिछले विजेता? जानिए शो जीतने के बाद कैसा रहा सफर

Spread the love

नई दिल्ली : ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 का आज फिनाले है। शो के प्रशंसकों का मानना है कि करणवीर मेहरा इस शो के विनर हो सकते हैं। इस शो रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ का विनर कौन होगा ये तो आज पता चल ही जाएगा। उससे पहले हम आपको बताएंगे उन खतरों के खिलाड़ियों के उन विजेताओं के बारे में जो पिछले सीजन जीत चुके हैं। आइए आपको बताते हैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ बनने के बाद आज कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

अरुण बिजलानी
अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ जीता था। अर्जुन इन दिनों लाफ्टर शेफ्स शो में नजर आ रहे हैं। उन्हें नागिन, मिले जब हम तुम, इश्क में मरजांवा जैसे शो में देखा जा चुका है।

करिश्मा तन्ना
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ की विजेता रही थीं। कोरोना के कारण ये शो तीन महीने देरी से टेलीकास्ट हुआ था। करिश्मा को संजू, कयामत की रात, स्कूप में नजर आईं थी। ‘स्कूप’ में अपने अभिनय के लिए करिश्मा को फिल्म फेयर का ‘बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल’ का पुरस्कार भी मिला।

पुनीत पाठक
डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ जीता था। पुनीत एबीसीडी, नवाबजादे, स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पुनीत को डांस प्लस प्रो, डांस प्लस 5 और 6 में देखा गया था। हाल ही में पुनीत ने फिल्म ‘श्रीकांत’ में कोरियोग्राफी की है।

शांतनु माहेश्वरी
अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने खतरों के खिलाड़ी का 8वां सीजन जीता था। शांतनु को इसके बाद दिल दोस्ती डांस, गंगूबाई काठियावाड़ी में देखा गया था। हाल ही में शांतनु ने अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ में स्क्रीन साझा की है।

डिनो जेम्स
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर डिनो जेम्स रैपर हैं। पिछले सीजन उनके साथ में डेजी शाह, शीजान खान, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, रोहित रॉय और शिव ठाकरे थे। डिनो जेम्स ने ‘होए इश्क न’, ‘वोह’, ‘सुन’, ‘दूरियां’ जैसे गाने गाए हैं।