Headlines

WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजें, मिलेगी PF बैलेंस और आखिरी 5 लेनदेन की जानकारी; जानें पूरा तरीका

Spread the love

नई दिल्ली:- पीएफ खाते में कितना पैसा जमा है और हाल में कौन-कौन से लेनदेन हुए हैं, इसकी जानकारी अब व्हाट्सएप पर मिल सकेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सदस्यों के लिए नई व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। इसके जरिए पीएफ बैलेंस देखने के साथ पासबुक की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार, 1 नवंबर को ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस पर इस सुविधा की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सदस्यों को सामान्य जानकारी के लिए कार्यालय जाने की जरूरत कम करना है।
किस नंबर पर भेजना होगा मैसेज?

ईपीएफओ ने सेवा से जुड़ने के लिए +91 8796441800 नंबर साझा किया है। सदस्य अपने UAN से पंजीकृत मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप से इस पर ‘Hi’ भेजकर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। जरूरी सत्यापन पूरा होने के बाद खाते से जुड़ी उपलब्ध सेवाएं इस्तेमाल की जा सकेंगी।
व्हाट्सएप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना।
आखिरी पांच लेनदेन की जानकारी देखना।
पीएफ पासबुक डाउनलोड करना।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मार्गदर्शन प्राप्त करना।
ऐसे इस्तेमाल करें नई सेवा

अपने फोन में 8796441800 नंबर सेव करें।
UAN से पंजीकृत मोबाइल नंबर का व्हाट्सएप खोलें।
इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजें।
चैटबॉट में अपनी पसंद की भाषा चुनें।
बैलेंस, आखिरी पांच लेनदेन या पासबुक का विकल्प चुनें।
चैटबॉट के निर्देशों के अनुसार जरूरी सत्यापन पूरा करें।
सत्यापन के बाद संबंधित खाते की जानकारी प्राप्त करें।
क्यूआर कोड से भी जुड़ सकते हैं

ईपीएफओ के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में साझा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी व्हाट्सएप चैट खोली जा सकती है। इसके बाद ‘Hi’ भेजकर भाषा चुनें और निर्देशों के अनुसार सेवा का इस्तेमाल करें।