नई दिल्ली : अगर आप घर पर उबटन बनाएंगी तो इसमें किसी प्रकार के केमिकल मिले नहीं होंगे, जिस वजह से किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं होगा।
5 दिन तक चलने वाले इस दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो गई है। इस दिन भगवान धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। इसके बाद दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है।
नरक चतुर्दशी को कई लोग छोटी दिवाली भी कहते हैं। नरक चतुर्दशी के दिन लोग अपने घरों को न सिर्फ अच्छे से साफ करते हैं बल्कि इस दिन उबटन लगाने की भी परंपरा है।
वैसे तो आजकल बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से रेडीमेड उबटन मिल जाते हैं लेकिन हम आपको घर पर पारंपरिक उपकरण बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। घर पर बने इस उबटन से आपकी त्वचा को कई परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा। अगर आप भी घर पर बनें उबटन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बस एक बार पैच टेस्ट करें और अपनी त्वचा को दमकाएं।
पारंपरिक उबटन बनाने का सामान
- बेसन – 2 चम्मच
- हल्दी – 1/2 चम्मच
- कच्चा दूध- 2-3 चम्मच
- चंदन पाउडर – 1 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- गुलाब जल – 1-2 चम्मच
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इस में हल्दी और चंदन पाउडर मिलाएं। सूखे सामान को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस डालें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू की मात्रा कम कर सकते हैं।
नींबू मिक्स करने के बाद अब धीरे-धीरे कच्चा दूध डालकर इसे एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं ताकि मिश्रण में खुशबू आए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे उतारें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
फायदे
बेसन: त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
हल्दी: एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जिससे त्वचा को प्राकृतिक चमक मिलती है।
