Headlines

चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ?

Spread the love

नई दिल्ली : कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक हैं।

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आलू की वजह से कई बार सब्जी का स्वाद भी बढ़िया हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि सब्जियों का राजा आलू आपकी त्वचा का ध्यान भी काफी अच्छे से रख सकता है।

दरअसल, कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक हैं। इसी वजह से आज हम आपको त्वचा पर कच्चे आलू के इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करके दमकती त्वचा पा सकें।

चेहरे पर आलू इस्तेमाल करना कोई कठिन काम नहीं है। आप इसका रस निकालकर उसे चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना तो फिर आलू को काट कर उसे चेहरे पर रगड़ें।

दाग-धब्बों को कम करना

कच्चे आलू में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के लिए कर सकते हैं।

आएगा निखार

आलू का रस त्वचा को निखारता है और इसे चमकदार बनाता है। ऐसे में आप इसका रस निकालकर उसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं।

रूखी त्वचा का इलाज

आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं। आलू में पाई जाने वाली नमी रूखी त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।

सनबर्न से राहत

ये जरूरी नहीं है कि सनबर्न सिर्फ गर्मियों के मौसम में हो। कई बार सर्दियों में भी चुभती धूप से सनबर्न हो जाता है। ऐसे में आलू का रस सनबर्न के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

फाइन लाइन्स और झुर्रियां होती हैं कम

आलू के नियमित उपयोग से फाइन लाइन्स और झुर्रियों में कमी आ सकती है। तो अगर कम उम्र में आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रहीं हैं तो आलू का इस्तेमाल चेहरे पर करें।

पिग्मेंटेशन

आज कल पिग्मेंटेंशन की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में आलू का रस इस परेशानी में आपकी मदद कर सकता है। आलू का इस्तेमाल त्वचा के पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।