Headlines

फ़िल्मी जगत में शोक की लहर : मशहूर फिल्म डायरेक्टर का निधन

Spread the love

नई दिल्ली। हिंदी और मलयालम फिल्मों को बनाने वाले डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन हो गया है. संगीत सिवन ने अपने करियर में कई बढ़िया फिल्मों बनाया था. उसमें तुषार कपूर की ‘क्या कूल हैं हम’ और रितेश देशमुख की ‘अपना सपना मनी मनी’ शामिल थी. डायरेक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. संगीत सिवन के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है. 65 साल के डायरेक्टर के यूं चले जाने से एक्टर्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है. एक्टर रितेश देशमुख ने संगीत को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है. एक्टर ने डायरेक्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये जानकर मैं बहुत दुखी और शॉक्ड हूं कि संगीत सिवन सर अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक नए आर्टिस्ट के तौर पर आप बस यही चाहते हो कि आपके ऊपर कोई विश्वास करने वाला हो और कोई आपके ऊपर चांस ले. मैं क्या कूल हैं हम और आपण सपना मनी मनी के लिए उनका शुक्रिया नहीं कर सकता.’

रितेश ने आगे लिखा, ‘प्यार से बात करने वाले, नम्र और कमाल के इंसान. आज मेरा दिल टूट गया है. उनके परिवार, करीबियों, पत्नी, बच्चों और भाइयों को मेरी दिल से संवेदनाएं. मैं आपको मिस करूंगा भाई. और आपकी हंसी हो भी.’ संगीत सिवन मलयाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. अपनी फिल्म ‘योद्धा’ के लिए उन्हें जाना जाता है. उनके पिता सिवन मलयाली सिनेमा का बड़ा नाम थे. सिवन अपने वक्त के बड़े सिनेमैटोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर थे.