Headlines

शख्स ने हाथ में पकड़कर जलाया दर्जनों रॉकेट, लोग बोले- बड़ा खतरनाक आदमी है

Spread the love

नई दिल्ली : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रॉकेट जला रहा है, जिसका अंदाज हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

देशभर में 31 अक्तूबर को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। 1 नवंबर को भी कई स्थानों पर दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली पर लोग पटाखे भी जलाते हैं। कई बार पटाखे जलाते समय लोग घायल भी हो जाते हैं। इसके बाद भी लोग पटाखा जलाते समय लापरवाही बरतते हैं जिसके कारण कभी-कभी दूसरे लोग भी घायल हो जाते हैं। पटाखे जलाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रॉकेट जला रहा है, जिसका अंदाज हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान है। इस शख्स को लोग खतरनाक बता रहे हैं।

पटाखा जलाते समय किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। पटाखा जलाते समय हम सभी को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @proddatur_21.06km नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स को बीच सड़क पर रॉकेट जलाते हुए देख जा सकता है।

शख्स भीड़-भाड़ वाली पतली सड़क पर खड़ा है और कई लोग उसे देख रहे हैं। शख्स के साथ एक आदमी भी मौजूद है, जो उसे एक-एक कर रॉकेट देता जा रहा है। शख्स सभी रॉकेट को पकड़ता जा रहा है। हाथ में एक जलते कागज या कपड़े से रॉकेट में आग लगाकर उसे हवा में छोड़ रहा है। यह नहीं देख रहा है कि रॉकेट जा कहां रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 3 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बड़ा खतरनाक आदमी है। दूसरे यूजर का कहना है कि लोग ऐसा कुछ न आजमाएं।