Headlines

गर्भवती दीदी की देखभाल करने आई युवती खुद हो गई प्रेग्नेंट, जीजा ने उठाया मौके का फायदा…

Spread the love

बदायूं: महिला गर्भवती थी तो उसने अपनी छोटी बहन को खुद की देखरेख के लिए मायके से बुला ली। इधर, साली के घर से आते ही जीजा की नीयत बिगड़ने लगा। पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसके साथ आए दिन सेक्स करने लगा। साली जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। गभर्वती पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसे घर से निकाल दिया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित बहनों की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाला यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि उनकी छोटी बेटी को उनकी बेटी ने घर में कामकाज के लिए बुला लिया था। इस दौरान बड़ी बेटी के पति ने छोटी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। जब उन्हें बेटी की गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उन्होंने दामाद से शिकायत की। इस पर धमकी दी कि अगर किसी से कोई शिकायत की तो अंजाम खराब हो गया। बड़ी बेटी को भी जान से मार दूंगा। इससे वह घबरा गई। आरोपी दामाद ने बेटी का गर्भपात करा दिया।

अब इस जिद पर अड़ा जीजा
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके दमाद ने उनकी बड़ी बेटी के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि जब तक वह अपनी छोटी बहन को घर पर बुलाकर नहीं लाएगी। तब तक उसे भी घर पर नहीं रखेगा। पीड़ित महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।