Headlines

फिर बढ़ सकती है ठंड, स्वेटर और गर्म कपड़े न पहनना डाल सकता है मुश्किल

Spread the love

नई दिल्ली : मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी में कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बर्फबारी हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में तेज धूप खिली है। धूप ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। लोगों ने अब अपने स्वेटर निकालकर रख दिए हैं और ऐसा मानने लगे हैं कि ठंड अब खत्म होने जा रही है। अगर आप भी इक भ्रम को पाल रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं और स्वेटर आदि पहनकर ही रखें क्योंकि अचानक ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान आपके स्वास्थ्य को ही होगा।

इस दिन बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी में कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं, इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर तापमान कम होने के आसार भी हैं। ऐसे में मानकर चलें कि कभी भी बारिश हो सकती है और इससे आपकी सेहत पर खराब असर भी पड़ सकता है।

अचानक ठंड बढ़ने से आपकी सेहत को यह नुकसान हो सकता है और आप इन बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।

सर्दी और फ्लू
तेज धूप के बावजूद अपने स्वेटर पहनकर रखें। यदि ठंड अचानक से बढ़ती है तो इससे सबसे पहले आपको सर्दी और फ्लू होने का खतरा रहता है। इसमें आपको गले में खराश. नाक बहना, हल्की खांसी और सिरदर्द हो सकता है।

निमोनिया
ऐसे सीजन में निमोनिया होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अगर आपको पहले से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी हुई है तो निमोनिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें आपकी छाती में दर्द, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, मतली या पेट दर्द आदि हो सकते हैं।

ड्राई स्किन
अचानक बढ़ी सर्दियों में सर्द हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आपकी स्किन फट सकती है और उसमें से खूब भी बहने लगता है।

अगर आपको इन दिनों गर्मी लग रही है तो एकदम से स्वेटर न निकालें और अगर निकाल रहे तो कपड़ों के अंदर थर्मल या थर्मल या इनर पहने रखें। इससे आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा और आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे।