नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इन 6 हाजर रुपयों को 2-2 हजार के तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक इस योजना की कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 18वीं किस्त की बारी है। देश के करोड़ों किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना में के तहत 18वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसानों को 18वीं किस्त का लाभ 5 अक्तूबर 2024 को मिलेगा। मगर इस किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ काम करना बहुत जरूरी है। आइए इसी के बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं…
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से 18वीं किस्त किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। वे डीबीटी के माध्यम से 9.5 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए सरकार 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी योजना से जुड़े किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे।
ऐसे चेक कर सकते हैं किस्त प्राप्ति की जानकारी
5 अक्तूबर को किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे आने का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर ये मैसेज आपको प्राप्त नहीं होता है तो आप अपने बैंक की ब्रांच में पासबुक में एंट्री करवाकर या एटीएम जाकर ये पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
इन गलतियों की वजह से 18वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए हर लाभार्थी को 5 अक्तूबर से पहले ये तीन काम करना बहुत जरूरी है। जो किसान ये तीन काम नहीं कराएंगे वे इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो किस्त का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का ई-केवाईसी का पूरा होना जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि अगर किस्त का लाभ चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें।
ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम पीएम किसान योजना के लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है।
तीसरी सबसे जरूरी चीज की किसानों के बैंक खाते का उनके आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है। जिन किसानों ने ये तीन काम करवाएं हैं, वे 18वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही जिन किसानों का इन तीन में से कोई एक भी काम रूका हुआ है तो वो 5 अक्तूबर से पहले करा लें, वरना वे 18वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
