विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन,जयकारों से गूंज उठा महादेव घाट…
रायपुर:– नवरात्रि और विजयादशमी का उत्सव समाप्त होते ही शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महादेव घाट विसर्जन कुंड पर गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। भक्त अपने परिवारों और समूहों के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मां को विदाई देने पहुंचे।…
