पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने PM को लिखा पत्र- बालको सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जिला खनिज न्यास मद के दुरुपयोग पर जताई आपत्ति
कोरबा :- वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी.किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा संचालक खनिज संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर कोरबा जिले के दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की है।…
