Headlines

इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपनों को भेजें नवरात्रि की शुभकामनाएं

Spread the love

नई दिल्ली : अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। यह पावन पर्व नौ दिनों का होता है, जिसमें माता दुर्गा के नव स्वरूपों की हर दिन पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता दुर्गा धरती पर अपने भक्तों के घर पर 9 दिन वास करने के लिए आती हैं।

इस बार नवरात्रि का पर्व 3 अक्तूबर 2024 से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 11/12 अक्तूबर को होना है। 12 अक्तूबर को विसर्जन और विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि के पावन पर्व का आरंभ देवी मां के चमत्कारी मंत्रों के साथ करें। रोजाना दुर्गा मां के मंत्रों का जाप करें और अपने परिवार, रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ भजन करें। यहां नवरात्रि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप अपने करीबियों को भेज शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।

शुभ नवरात्रि

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

शुभ नवरात्रि

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

शुभ नवरात्रि

नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो हर मनोकामना।

शुभ नवरात्रि

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।

शुभ नवरात्रि