नई दिल्ली : Instagram यूजर्स स्टोरीज पर पहले भी कॉमेंट कर सकते थे लेकिन यह निजी होता था लेकिन अब नए अपडेट के बाद स्टोरीज पर कमेंट्स सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगे। यूजर्स को कमेंट्स को एक्टिव या डीएक्टिव करने का विकल्प मिलेगा।
Instagram एक नया कमेंट्स फीचर रोलआउट कर रहा है, जो Instagram Stories के लिए है। इसकी जानकारी खुद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दी है। इस नए फीचर के साथ यूजर्स अब Instagram Stories पर सार्वजनिक रूप से कॉमेंट कर सकेंगे जो एक सीमित समय अवधि के लिए ही उपलब्ध होंगे।
Instagram Stories पर कमेंट्स
मेटा चैनल पर एक पोस्ट में मार्क जकरबर्ग ने कहा कि Instagram Stories में अब कमेंट्स फीचर आ रहा है। यह Instagram पोस्ट्स पर दिखने वाले कमेंट्स के जैसा ही होगा, लेकिन 24 घंटे के भीतर गायब हो जाएगा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर्स कॉमेंट को आर्काइव कर सकेंगे या नहीं।
Instagram यूजर्स स्टोरीज पर पहले भी कॉमेंट कर सकते थे लेकिन यह निजी होता था लेकिन अब नए अपडेट के बाद स्टोरीज पर कमेंट्स सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगे। यूजर्स को कमेंट्स को एक्टिव या डीएक्टिव करने का विकल्प मिलेगा।
बता दें कि Instagram ने हाल ही में भारतीय बाजार में क्रिएटर्स लैब को लॉन्च किया है। इसके लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया था। Instagram का क्रिएटर्स लैब हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, जबकि कैप्शन के लिए पांच भाषाओं का सपोर्ट है। क्रिएटर्स लैब के अलावा कंपनी ने नया स्टोरीज फीचर और बर्थडे विश फीचर भी लॉन्च किया है। क्रिएटर्स लैब के अलावा इंस्टाग्राम ने तीन नए फीचर पेश किए हैं जिनमें स्टोरीज, डायरेक्ट मैसेज और नोट्स से जुड़े फीचर शामिल हैं।