Headlines

भगवान गणेश के आधुनिक नामों पर करें बेटे या बेटी का नामकरण

Spread the love

नई दिल्ली : 7 सितंबर 2024 से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। 10 दिवसीय गणपति उत्सव में भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं और विराजित करते हैं। बप्पा 10 दिन तक अपने भक्तों के घर या गणपति पंडालों में रहते हैं। ये माना जाता है कि गणपति जी हमारे साथ ही होते हैं। ऐसे में अगर भगवान के आने के साथ ही घर पर नन्हा मेहमान भी आ जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है।

जैसे भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव की संतान हैं। वैसे ही गणेशोत्सव में आपको संतान की प्राप्ति होने पर उन्हें भगवान गणेश का अंश मानें। अपने बच्चे का नाम गौरी पुत्र गणेश के नाम पर कर सकते हैं। भगवान गणेश को कई नामों से पुकारा जाता है। उनके 108 नाम बहुत सुंदर और अर्थपूर्ण हैं।

परिवार में बेटे का जन्म हुआ हो या बेटी का, गणेश जी के सुंदर नामों से आधुनिक और प्रभावी नाम का चयन आप अपने बच्चे के लिए भी कर सकते हैं। यहां गणपति जी के कुछ आकर्षक नाम दिए जा रहे हैं, जिसमें से अपने बेटे या बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

बेटे के लिए भगवान गणेश के सुंदर नाम

अथर्व- भगवान गणेश के इस नाम का अर्थ है, ज्ञान और बुद्धि के देवता।

अद्वैत – बेटे के लिए इस नाम का अर्थ है अनोखा ।

ओजस- महत्वपूर्ण ऊर्जा से परिपूर्ण

अमय का अर्थ अमृत से है

तक्ष- अविष्कार करना या मन में आकार देना

सिद्धेश – धन्य का स्वामी या सफलता

शुबन- शुभ और प्रतिभाशाली

सुमुख- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है, अच्छा दोस्त।

प्रथम- गणपति जी को प्रथम भी कहा जाता है, क्योंकि सभी देवी देवताओं में उनका स्मरण सबसे पहले किया जाता है।

सुप्रदीप- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है प्रतिभाशाली

लड़कियों के लिए गणेश जी के नाम

आर्विका- गणेश जी के इस सुंदर से नाम का अर्थ है सार्वभौमिक।

शुभायी – भगवान गणपति को शुभ का प्रतीक मानते हैं, बेटी के लिए ये नाम बेहद सुंदर है।

तनुषी – इस नाम का अर्थ है, दिव्य सौन्दर्य और बुद्धिमान।

कृति – भगवान गणेश के 108 नामों में से एक है।

मान्या- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है सम्मान के योग्य।

प्रज्ञा- सत्य-असत्य की पहचान करने में सक्षम

ज्ञाना- गजानन को ज्ञान का देवता कहते हैं,

उत्कृष्टता- इस नाम का अर्थ है जो सर्वोत्तम हो।

सुखनिधि- भगवान गणेश का यह नाम बेटी के जीवन को सुखमय बना सकता है

गानवी- भगवान गणेश के भक्तों को गानवी कहा जाता है, बेटी के लिए ये आधुनिक नाम है।