Headlines

छठी मैया के नाम पर रखें बेटी का नाम, मिलेगा माता का आशीर्वाद

Spread the love

नई दिल्ली : अगर आपको छठ पूजा के दौरान बेटी का नामकरण करना है तो छठी मैया के इन नामों को अपना सकते हैं।

महापर्व छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाता है जो कि चार दिन का पर्व है। इसका समापन सप्तमी तिथि को होता है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है, जिस का पारण 8 नवंबर को होगा। संतान की सलामती और घर-परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं छठ पूजा का कठिन व्रत करती हैं। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।

ऐसे में अगर इस पावन मौके पर घर पर नन्ही राजकुमारी सी बिटिया आ जाए तो समझिए छठी मैया का आशीर्वाद ही मिल गया। छठी मैया के इस सुंदर आशीर्वाद को उनसे प्रेरित नामों से पुकारें। अगर आपको छठ पूजा के दौरान बेटी का नामकरण करना है तो छठी मैया के इन नामों को अपना सकते हैं।

सृष्टि

छठी मैया के कई नामों से एक नाम सृष्टि है। इस नाम का अर्थ प्रकृति या पृथ्वी से है।

कात्यायनी

छठी मैया को कात्यायनी मां के नाम से भी पुकारा जाता है। छठ पर जन्मी बेटी को कात्यायनी नाम दे सकते हैं जो सुंदर होने के साथ ही बाकियों से हटकर होगा।

प्रकृति

इस नाम का अर्थ स्वभाव या मिजाज होता है। प्रकृति नाम बेटी के लिए मॉडर्न और अर्थपूर्ण दोनों है।

जयंती

छठी मैया से जुड़ा ही कोई नाम बेटी के लिए रखना है तो जयंती भी सुंदर नाम है। जयंती छठी मैया की बहन का नाम है।

मिधुषा

छठी मैया की बहन को मिधुषा नाम से भी जाना जाता है। बेटी के लिए मिधुषा नाम काफी यूनिक और आधुनिक है।

अंबा

छठी मैया को माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है। मां पार्वती के एक स्वरूप को अम्बा माता भी कहा जाता है। लड़की के लिए अंबा नाम प्यारा और शक्ति से प्रेरित है।