नई दिल्ली : 15-16 वीं सदी में कई ऐसी रानियां थी, जो नहाने से डरती थीं। यह महारानियां यूरोप के अलग-अलग देशों की थीं। इतिहास में ऐसी रानियों को लेकर कई किस्से प्रचलित हैं।
दुनिया में कई राज और रानियां हुईं। सभी की अपनी अलग-अलग कहानियां हैं। हर राज और रानी को अलग वजहों से जाना जाता है। कई राजा और रानियों को उनकी बहादुरी के लिए जाता है, तो कुछ को अजीबोगरीब वजहों की वजह से जाना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी रानियों के बारे में बताने जा रहा हूं, जो अपनी जीवन काल में सिर्फ दो से तीन बार ही नहाईं। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इसके पीछे की वजह और भी अजीबोगरीब है।
15-16 वीं सदी में कई ऐसी रानियां थी, जो नहाने से डरती थीं। यह महारानियां यूरोप के अलग-अलग देशों की थीं। इतिहास में ऐसी रानियों को लेकर कई किस्से प्रचलित हैं। उस समय की कई ऐसी रानियों से जुड़ी कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। इनके नहाने से डरने के पीछे की कई वजहें बताई जाती हैं।
नहाने से डरने वाली रानियों ने अपने जीवन में सिर्फ दो से तीन बार ही नहाया था। उनमें कई महान रानियों का नाम शामिल है। बताया जाता है कि कई रानियों ने अपने नहाने के लिए ज्योतिष से दिन भी दिखाया था। तब जाकर वह अपने जीवन में सिर्फ दो से तीन बार नहा सकीं।
कुछ जानकार बताते हैं कि उस समय चिकित्सक मानते थे कि नहाना खतरनाक है। इतना खतरनाक कि कुछ लोग नहाने के लिए ज्योतिषों से शुभ समय जानने की सलाह लेते हैं। रानियों के बारे में कई और बातें बताई जाती हैं।
16 वीं सदी की एक किताब दिस इज द मायरौर या ग्लास आॅफ हेल्थ, में सलाह दी गई है कि स्नान या स्टू का इस्तेमाल न करें और न ही ज्यादा पसीना बहाएं। इस किताब में बताया है कि इन सबसे शरीर के छिद्र खुलते हैं और जहरीली हवा अंदर जाती है और रक्त संक्रमित होता है।
स्पेन की रानी इसासबेला ने अपने पूरे जीवन में सिर्फ दो बार स्नान किया था, जबकि रानी एलिजाबेथ-1 कथिततौर पर महीने में सिर्फ एक बार नहाती थीं। यह भी कहा जाता है कि यह रानियों खाने के बाद अपना हाथ भी नहीं धोती थीं। इनके उत्तराधिकारी भी यही काम करते थे।
