नई दिल्ली : आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व भारत के दो खूबसूरत राज्य मेघालय और असम में घूमने का मौका मिल रहा है।
अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व भारत के दो खूबसूरत राज्य मेघालय और असम में घूमने का मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में देश दुनिया से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। हर साल कई लोग असम के काजीरंगा पार्क और कामाख्या मंदिर में घूमने के लिए आते हैं। मेघालय के पर्वतीय इलाके और असम की खूबसूरत घाटियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। ऐसे में आपको असम और मेघालय घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से –
BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBA14 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग और शिलॉन्ग घुमाया जाएगा।
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 56,900 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 42,500 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,100 रुपये है।
