Headlines

सैकड़ों बीमारियों का घर है बेली फैट बढ़ना, ऐसे चेक करें कहीं आप भी तो नहीं है शिकार?

Spread the love

नई दिल्ली : जब बात वजन कम करने या फिट दिखने की आती है, तो कई लोगों के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय उनका पेट कम करना होता है। पेट की चर्बी को कम करना सबसे कठिन माना जाता है, इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों को ठीक रखने पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

पेट की चर्बी बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इसे कंट्रोल में रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब बात वजन कम करने या फिट दिखने की आती है, तो कई लोगों के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय उनका पेट कम करना होता है। पेट की चर्बी को कम करना सबसे कठिन माना जाता है, इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों को ठीक रखने पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

पेट की चर्बी शरीर के आंतरिक अंगों के चारों ओर जमा हो जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह केवल शारीरिक रूप से असुविधाजनक ही नहीं, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

कैसे जानें कहीं आपका भी तो नहीं बढ़ गया है बेली फैट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अपने बेली फैट को नापने के लिए मापने वाला टेप लें और अपने कूल्हों और कमर के आकार को मापें। फिर, अपने कमर से कूल्हे के अनुपात की गणना करें। पुरुषों के लिए यह अनुपात 0.9 से अधिक और महिलाओं के लिए, यह 0.85 से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि अनुपात अधिक है, तो इसका मतलब है कि आपके पेट की चर्बी बढ़ गई है। अगर बेली फैट लंबे समय तक सामान्य से अधिक बना रहता है तो इससे हृदय रोग और मधुमेह सहित कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है।

आइए जानते हैं कि बेली फैट के क्या नुकसान हो सकते हैं?

हृदय रोगों का खतरा

पेट की चर्बी बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा रहता है। इसके कारण रक्त वाहिकाओं में रुकावट पैदा हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा जिन लोगों का बेली फैट अधिक होता है उनमें इंसुलिन रेसिस्टेंस की समस्या भी अधिक देखी जाती है जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं हो पाता और टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन और सांस की दिक्कतें

पेट की चर्बी के कारण मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम होने की दिक्कत भी हो सकती है। इससे पाचन स्वास्थ्य और शरीर में कई प्रकार की नकारात्मक दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ज्यादा चर्बी से फेफड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसी तरह पेट की चर्बी आंतों पर दबाव डाल सकती है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, और पेट फूलने जैसी समस्याएं बनी रहती है और लिवर की बीमारी हो सकती है।

पेट की चर्बी कैसे घटाएं?

पेट की चर्बी को कम करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। सबसे जरूर है कि आप संतुलित आहार अपनाएं। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ अधिक खाएं। इसी तरह प्रोटीन वाली चीजें खाना भी फायदेमंद है।

नियमित व्यायाम करें। कार्डियो एक्सरसाइज जैसा दौड़ना, तैरना या साइकिल चलाना पेट की चर्बी को कम करने में मददगार है। हर दिन 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। खराब नींद के कारण भी वजन और चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है।