नई दिल्ली : क्रिसमस का त्योहार एक सार्वभौमिक त्योहार है, जिसमें हर व्यक्ति भाग लेता है और परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं देता है। ऐसे में आइए इस लेख में क्रिसमस से संबंधित वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है। बहुत से लोग अभी से इस त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्रिसमस का ये पर्व सिर्फ किसी एक धर्म या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह पर्व दुनिया के हर कोने में मनाया जाने वाला त्योहार है, देखा जाए तो यह खुशी और उल्लास का त्योहार है जो लोगों को जोड़ता है। इसीलिए क्रिसमस को एक सार्वभौमिक त्योहार कहते है, जिसमें हर व्यक्ति भाग लेता है और अपने परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं देता है। इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा क्रिसमस ट्री होता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री को धूमधाम से सजाया जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में क्रिसमस से संबंधित वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन अधिकांश घरों, व्यावसायिक स्थानों और कार्यालयों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। कुछ ग्रंथों में इसे “स्वर्ग का वृक्ष” भी कहा गया है। देखा जाए तो पेड़ हमारे ग्रह का एक अभिन्न अंग हैं, क्रिसमस ट्री भी पेड़ का ही एक रूप होता है। क्रिसमस ट्री को फलों, फूलों, रोशनी, कैंडी, चॉकलेट, खिलौनों और बहुत कुछ से सजाया जाता है, इसे आध्यात्मिक प्रतीकों, चित्रों और मूर्तियों से भी सजाया जाता है।
क्रिसमस ट्री सिर्फ एक सजावट नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। जब आप घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं, तो यह घर के माहौल को बदल देता है। अगर आपके घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो क्रिसमस ट्री लगाने से घर में शांति आती है। यह ट्री परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान बढ़ाता है। साथ ही क्रिसमस ट्री की हरी-भरी शाखाएं हमें प्रकृति से जोड़ती हैं और हमारे मन को शांत करती हैं।
वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। अगर उत्तर दिशा में जगह न हो तो उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इन दिशाओं में क्रिसमस ट्री रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
क्रिसमस ट्री को सजाते समय रंगों का भी खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल और पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं। लाल रंग प्यार, उत्साह और जीवन शक्ति का प्रतीक है, जबकि पीला रंग खुशी, आशा और बुद्धि का प्रतीक है। इसलिए, जब आप अपने क्रिसमस ट्री को लाल और पीली रोशनी से सजाते हैं, तो आप अपने घर में प्यार, खुशी और सकारात्मकता का वातावरण बनाते हैं।
