नई दिल्ली : लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने और इसे अनजाने में खाने से बचने के लिए आप ये आसान ट्रिक्स अपना सकती हैं।
महिलाओं के लिए मेकअप उनकी जिंदगी का काफी अहम हिस्सा होता है। मेकअप से न सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि साथ साथ मेकअप से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि हर महिला अपने बैग में कुछ न कुछ मेकअप का सामान जरूर रखती है।
बात करें सबसे अहम मेकअप प्रोडक्ट की तो उसमें लिपस्टिक का नाम सबसे ऊपर आता है। महिलाएं भले ही पूरा मेकअप न लगाएं लेकिन वो लिपस्टिक लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलती। लेकिन कई महिलाओं के साथ ये दिक्कत सामने आती कि वो लिपस्टिक अप्लाई करने के कुछ ही देर के बाद खुश उसे चट कर जाती हैं। ऐसे में उन्हें बार बार लिपस्टिक लगानी पड़ती है।
इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको लिपस्टिक लगाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे।
होंठों को एक्सफोलिएट करें
यदि आप लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर डेड स्किन हटाने के लिए एक अच्छे एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे लिप्स स्मूथ हो जाएंगे और लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकेगी।
लिप बाम लगाएं
लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए पहले लिप बाम लगाएं। इससे लिप्स सूखते नहीं हैं और लिपस्टिक का एप्लिकेशन भी स्मूथ रहता है। बिना बाम के लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई हो जाते हैं और लिपस्टिक पपड़ी बनकर छुट जाती है।
लिप लाइनर का उपयोग करें
यदि आपकी लिपस्टिक हमेशा बाहर की तरफ फैल जाती है तो लिप लाइनर लगाएं। लिप लाइनर से पहले लिप्स की बाहरी सीमा को रेखांकित करें और फिर उसे भरें।
लिपस्टिक की दो परत लगाएं
इसके लिए सबसे पहले एक हल्की परत लिपस्टिक की लगाकर उसे सेट होने दें, फिर दूसरे हल्के कोट लगाएं। यह लिपस्टिक को अधिक टिकाऊ बनाता है।
पाउडर का इस्तेमाल करें
लिपस्टिक लगाने के बाद हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। यह लिपस्टिक को सेट करने में मदद करता है और उसे ज्यादा देर तक टिकाए रखता है।
सही लिपस्टिक का चयन करें
मैट लिपस्टिक और लिक्विड लिपस्टिक बाकियों की तुलना में ज्यादा देर तक टिकती है। ऐसे में यदि लंबे समय तक लिपस्टिक लगाकर रखती है तो इन्हीं का चयन करें।