Headlines

सैंडविच मेकर में कैसे बनाएं वेज रोल ? बेहद आसान है इसका तरीका

Spread the love

नई दिल्ली : यदि आपके पास भी सैंडविच मेकर है, तो आप इसका इस्तेमाल सैंडविच बनाने के साथ-साथ वेज रोल बनाने में भी कर सकते हैं। आइए आपको सैंडविच मेकर में वेज रोल बनाने की विधि बताते हैं।

वेज रोल एक ऐसा पकवान है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक काफी मन से खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। खासतौर पर यदि आप बैचलर हैं, तब तो आप रोल बनाकर अपना पेट और मन दोनों को खुश कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सब्जियों से लेकर पनीर तक का इस्तेमाल किया जाता है।

वैसे तो रोल को तवे पर ही बनाया जाता है लेकिन यदि आपको कुरकुरा रोल पसंद है, तो इसे आप सैंडविच मेकर में बना सकते हैं। सैंडविच मेकर में वेज रोल काफी आसानी से बन जाता है। इसका स्वाद तवे वाले रोल से काफी अलग होता है, लेकिन ये ज्यादा स्वादिष्ट होता है। यदि आपके पास भी सैंडविच मेकर है, तो बिना सोचे आप भी उसमें वेज रोल तैयार करें। यहां हम आपको वेज रोल बनाने की आसान विधि भी बताने जा रहे हैं।

रोल बनाने का सामान
2 रोटी
उबले हुए आलू, गाजर, मटर, और बीन्स
पनीर के टुकड़े
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी शिमला मिर्च
हरी मिर्च
धनिया पत्ती
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
नमक
टमाटर सॉस और हरी चटनी
बटर

विधि

रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें। उसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद कढ़ाई में उबली हुई सब्जियां और पनीर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मैश करें। आखिर में सभी मसाले डालकर मिक्स करें और फिर ऊपर से इसमें धनिया पत्ती डालें।

अब बारी आती है रोल तैयार करने की। इसके लिए रोटी लेकर उसकी एक तरफ टमाटर सॉस और हरी चटनी लगाएं। चटनी लगाने के बाद इसपर तैयार स्टफिंग को अच्छी तरह से फैला दें।

अब रोटी को फोल्ड करें और किनारों को हल्का दबाएं ताकि यह खुल न जाए। सैंडविच मेकर को पहले गरम कर लें।

इसके बाद रोल पर थोड़ा सा मक्खन लगाएं और इसे सैंडविच मेकर में रखें। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। जब तक यह हल्का सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो सैंडविच मेकर को बंद कर दें। आखिर में इसे प्लेट में निकालें और पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।