Headlines

दादी-नानी को पसंद आएंगे बच्चे के लिए ये नाम, आधुनिक होने के साथ ही होंगे अर्थपूर्ण भी

Spread the love

नई दिल्ली : यहां कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है जो दादी-नानी को बहुत पसंद आएंगे। इन नामों के अर्थ भी सुंदर हैं और ये आधुनिक व यूनिक भी हैं।

आजकल माता पिता अपने बच्चों का नाम ऐसा रखना चाहते हैं तो आधुनिक हो और यूनिक भी हो। नाम में नएपन की तलाश में रहने वाले माता-पिता अक्सर अंग्रेजी शब्दों पर हिंदू बच्चों के नाम रख देते हैं या ऐसे नाम का चयन करते हैं जो अर्थहीन होते हैं। इस तरह के नाम भले ही नए जमाने के या दूसरों से हटकर हों लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों को पसंद नहीं आते। दादा-दादी या नाना नानी भी अपने घर के नाती-पोतों के लिए अर्थपूर्ण नाम चाहते हैं। ऐसे में वह नए जमाने के नाम को पसंद नहीं करते। उनके दौर में बच्चों के नाम भगवान के नाम पर हुआ करते थे। इसलिए उनकी उम्मीद अपने बच्चों से भी यही रहती है कि नन्हे-मुन्ने को ऐसा नाम दें, जिससे भगवान का आशीर्वाद बच्चे पर बना रहे। इसलिए जब बच्चे का नामकरण करें तो दादी और नानी की पसंद का भी ध्यान रखें। यहां कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है जो दादी-नानी को बहुत पसंद आएंगे। इन नामों के अर्थ भी सुंदर हैं और ये आधुनिक व यूनिक भी हैं।

लड़के के लिए नाम

कृशांग

ये नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा है। कृशांग नाम नया और अर्थपूर्ण है। भगवान से संबंधित होने के कारण नानी-दादी को जरूर पसंद आ सकता है।

अग्रज

अग्रज नाम आधुनिक और युनिक है। संस्कृत भाषा से लिए गए इस शब्द का अर्थ है बड़ा भाई या जो भाई पहले जन्मा हो। परिवार में पहली संतान का जन्म हुआ हो तो उसे अग्रज नाम दे सकते हैं।

विवान

भगवान विष्णु से प्रेरित नाम है। विवान का अर्थ होता है जीवन देने वाला।

आरव

अ अक्षर से बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो आरव नाम भी सुंदर और आधुनिक है। आरव भी भगवान विष्णु से जुड़ा नाम है। इस नाम का अर्थ है भगवान विष्णु के गुणों से संबंधित।

श्रीयम

बेटे के लिए श्रीयम नाम भी नया है। श्रीयम नाम में श्री जुड़ा है। देवी लक्ष्मी को श्री कहते हैं। वहीं श्रीयम का अर्थ लक्ष्मीपति यानी भगवान विष्णु है।

प्रणव

प्रणव नाम सुंदर है और आधुनिक भी। प्रणव देवों के देव महादेव से जुड़ा नाम है। प्रणव नाम का अर्थ है ऊं से उत्पत्ति करने वाला। बेटे पर भगवान शिव का आशीर्वाद मान उसे प्रणव नाम भी दे सकते हैं।

लड़की के लिए नाम

आर्या

लड़की के लिए आर्या नाम काफी शक्तिशाली हो सकता है। आर्या देवी दुर्गा के कई नामों में से एक है। आर्या का मतलब महान देवी होता है। अ अक्षर से बेटी का नाम रखने के लिए आर्या बेहतर विकल्प है।

श्रीनिका

श्रीनिका का अर्थ है भगवान विष्णु के हृदय का कमल। ये माता लक्ष्मी का एक अन्य नाम भी है। बेटी भी लक्ष्मी स्वरूपा होती हैं। ऐसे में बेटी को ये सुंदर और यूनिक नाम दे सकते हैं।

काव्या

क अक्षर से शुरू होने वाला कोई नाम बेटी का रखना हो जो नए जमाने का भी हो और उसका अर्थ भी सुंदर हो तो काव्या नाम बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। काव्या देवी सरस्वती का नाम है। काव्या नाम का अर्थ है कविता।

वामिका

व अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का अर्थ माता दुर्गा से जुड़ा है। वामिका मां दुर्गा का एक रूप है। व से बेटी का सुंदर अर्थ वाला कोई नाम देना है तो वामिका नाम दे सकते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी का नाम भी वामिका है।