Headlines

बिग बॉस 18 में रजत दलाल और चाहत पांडे को फटकार लगाती नजर आईं एकता कपूर, विवियन से किए तीखे सवाल

Spread the love

नई दिल्ली : बिग बॉस 18 में शुक्रवार के वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर शो को होस्ट करती नजर आने वाली हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी की मौजूदगी को लेकर भी बातें हो रही हैं। एकता कपूर प्रोमो में विवियन डीसेना, चाहत पांडे और रजत दलाल से तीखे सवाल करती नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं और क्या होगा शो में खास..

बिग बॉस 18 के शुक्रवार के वार में टीवी की दुनिया की मशहूर हस्ती एकता कपूर नजर आने वाली हैं। एकता कपूर का हाई ड्रामा और रोहित शेट्टी की डांट शुक्रवार के वार में दिखाई देने वाली है। इस हफ्ते शुक्रवार के वार में रोहित शेट्टी और एकता कपूर ही शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। अपनी स्पष्ट और सीधी बात कहने के लिए मशहूर एकता बिग बॉस के घर में भी अपनी बेबाकी के साथ आती हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के प्रतियोगियों के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं।

एकता कपूर ने कही ये बात
एकता कपूर ने शो में विवियन डीसेना को आईना दिखाती नजर आ रही हैं। एकता कपूर विवियन से कहती हैं कि मैंने आपको लॉन्च किया है कुछ सवाल तो मैं भी आपसे कर सकती हूं। आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, आपने 8-10 साल काम किया तो क्या…तो क्या।

विवियन के बिग बॉस के आने पर उठा सवाल
एकता कपूर ने कहा कि आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, यही करना था तो आप आए क्यों बिग बॉस में। मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बुरी तरह से चुभ रहा है।

चाहत पांडे को लेकर कही ये बात
एकता कपूर ने भी चाहत को लेकर कहा कि आप कहती हैं कि आप मुझसे ऐसे कैसे बात कर सकती हैं। तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द को लेकर इस घर में बात नहीं कर सकती हैं।

रजत दलाल को लगाई फटकार
एकता कपूर ने रजत दलाल से कहा कि वो छोटा है आप उसके सामने खड़े हो रहे हो, सीना तान के दिखा रहे हो, तो आप अपने आपको तोप नहीं दिखा रहे हैं। आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं आती आपको समझाने और दिखाने।

एकता कपूर कर रही हैं बिग बॉस शो को होस्ट
एकता कपूर इस दौरान लाल हुडी पहने नजर आ रही हैं। इसमें एकता की आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का नाम लिखा है। एकता कपूर शो में सलमान खान की जगह शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं।