Headlines

क्या आप जानते हैं कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस कैसे बनती है? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Spread the love

नई दिल्ली : अगर इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़ दें, तो हमें बाकी गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत पड़ती है जिसके लिए हमें पेट्रोल या सीएनजी पंप जाना होता है। जबकि, हमें गैस चूल्हे पर खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस चाहिए होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पेट्रोल-डीजल और गैस बनती कैसे हैं? शायद नहीं, पर इनका एक पूरा प्रोसेस होता है जिसके तहत इन्हें तैयार किया जाता है। आमतौर पर लोग सिर्फ इतना ही जानते हैं कि इन चीजों को जमीन से निकाला जाता है, लेकिन असल में ये तैयार कैसे होते हैं इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस कैसे तैयार होती हैं। आप इसका पूरा प्रोसेस अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं…

पेट्रोल, डीजल और गैस बनने के प्रोसेस के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि इन चीजों को बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या चीज है। दरअसल, पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजें बनाने के लिए सबसे जरूरी है कच्चा तेल जिसे लोग क्रूड ऑयल भी कहते हैं।

कैसे बनता है पेट्रोल-डीजल और गैस?
अगर आपको आसान शब्दों में बताएं कि ये पेट्रोल-डीजल और गैस कैसे बनते हैं, तो जान लें कि इसके लिए रिफाइनिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर रिफाइनरी होती है, जहां पर ये पूरी प्रक्रिया की जाती है। इस प्रक्रिया में कच्चे तेल को अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है जिन्हें हाइड्रोकार्बन कहा जाता है।

ये है पेट्रोल बनाने का तरीका
पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने के लिए डिस्टिलेशन, क्रैकिंग, रीफॉर्मिंग और अल्काइलेशन जैसी कई प्रक्रियाओं का इस्तेमाल होता है। ऐसे में जब पेट्रोल बनाया जाता है तो इसके लिए डिस्टिलेशन के दौरान ही कच्चे तेल से पेट्रोल अलग किया जाता है। इसके बाद इसे अलग-अलग कंपाउंड्स के साथ मिला लिया जाता है जिससे इसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है और फिर पेट्रोल तैयार हो जाता है।

गैस कैसे बनती है?
सबस पहले गैस की बातें करें तो जब कच्चे तेल को रिफाइन की प्रक्रिया में भेजा जाता है, तो इसे अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है। वहीं, कच्चे तेल के शोधन के पहले चरण में पेट्रोलियम गैस जैसी अन्य प्राकृतिक गैसें निकलती है और इसी पेट्रोलियम गैस को एलपीजी सिलेंडर में भरा जाता है।

डीजल ऐसे बनता है
अब बात डीजल को तैयार करने के प्रोसेस की करें तो जान लें कि डीजल भारी हाइड्रोकार्बन से बनता है और पेट्रोल की जगह ही डीजल भी डिस्टिलेशन प्रक्रिया से बनता है। कच्चे तेल को कई बार हाइड्रोट्रीटमेंट किया जाता है जिससे इसमें से सल्फर और दूसरी अशुद्धियों को बाहर निकाला जाता है और फिर डीजल तैयार हो जाता है।