नई दिल्ली : सर्दी का मौसम आते ही लोगों को गर्म पानी चाहिए होता है। इसलिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप भी गीजर चलाते हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान देना होता है। वरना आपका गीजर ब्लास्ट तक कर सकता है।
मौसम करवट ले चुका है और अब गर्मी से हम लोग सर्दी की तरफ बढ़ रहे हैं। सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड होने लगी है और ऐसे ही धीरे-धीरे पूरी तरह से ठंड आ जाएगी। आमतौर पर लोग गर्मी से ज्यादा सर्दी के मौसम को काफी अच्छा मानते हैं, लेकिन इस मौसम में हमें कुछ चीजों की जरूरत होती है। जैसे, गर्म कपड़े और गर्म पानी। लोग गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं। बर्तन धोने से लेकर नहाने के पानी तक के लिए गीजर की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सुरक्षा का खास ध्यान रखना होता है। इसमें से एक है कि गीजर को कितने घंटे तक चलाया जा सकता है जिससे किसी हादसे से बचा जा सके। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
लगातार कितने घंटे चला सकते हैं गीजर?
सबसे पहले ये जान लें कि गीजर को कितनी देर तक लगातार चलाया जा सकता है इस पर क्यों बात हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर गीजर को एक तय समय से ज्यादा चलाया जाता है तो ये फट सकता है जिससे कोई बड़ा हादसा तक हो सकता है। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि लगातार कितनी देर तक गीजर चलाया जा सकता है।
अब जानते हैं गीजर को लगातार कितनी देर तक चलाया जा सकता है। अगर आपके घर में एक अच्छी कंपनी का गीजर है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में हाई-क्वालिटी गीजर को लगातार आप 1-2 घंटे तक चला सकते हैं। जो गीजर 10 से 15 लीटर के होते हैं उन्हें आप आधे घंटे तक चला सकते हैं
जो गीजर बड़े होते हैं यानी 25 से 35 लीटर तक इन्हें आपको लगभग एक घंटे तक ही चलाना चाहिए।
ऐसे गीजर ले सकते हैं
आजकल जो गीजर बाजार में आ रहे हैं वे ऑटोमेटिक होते हैं जिनमें ऑटो कट-ऑफ का फीचर आता है। इसमें होता ये है कि जब पानी एक निश्चित तापमान पर जाकर गर्म हो जाता है तो गीजर अपने आप बंद हो जाता है। ऐसे में गीजर ओवरहीट नहीं होता और किसी दुर्घटना के होने से भी बचा जा सकता है।
ये तरीका अपना सकते हैं
अगर आपके घर पर पुराना गीजर है जिसमें ऑटो कट-ऑफ का फीचर नहीं है तो आप इसे ओवरहीटिंग से बचाने के लिए और किसी दुर्घटना से बचने के लिए आप लगभग एक घंटे से पहले ही या पानी के गर्म होते ही गीजर को बंद कर दें। इससे गीजर ठंडा हो जाता है और ठंडे होने के बाद आप इसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।