Headlines

भूलकर न छोड़े कार में पानी की बोतल, वरना लग सकती है आग

Spread the love

नई दिल्ली : अगर आप भी कार चलाते हैं तो शायद आपको ये नहीं पता होगा कि पानी की बोतल के कारण आपकी कार में आग लग सकती है? आप यहां इसके कारण और बचाव के तरीके जान सकते हैं।

लोग अपनी सुविधा के लिए कार खरीदते हैं और दफ्तर व अन्य जगहों पर इससे सफर करते हैं। बारिश में कार सफर करने के लिए सबसे सही मानी जाती है और वहीं गर्मी में कार में एसी होने के कारण लोगों को कार से सफर करना पसंद होता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में या आमतौर पर भी लोग अपनी कार में पानी की बोतल रखकर चलते हैं। ऐसा इसलिए ताकि सफर के दौरान प्यास लगे तो वो पानी पी लें। दूसरी तरफ जब लोग अपनी कार को खड़ी कर देते हैं तो वो उस पानी की बोतल को नहीं निकालते, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ये पानी की बोतल आपकी कार में आग लगाने की वजह बन सकती है? जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके कारण क्या हैं और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…

आग कैसे लग सकती है?

आमतौर पर अगर देखेंगे तो समझ आता है कि पानी तो आग को बुझाता है। ऐसे में पानी की बोतल से भला कैसे आग लग सकती है? ये सवाल अगर आपके मन में आ रहा है तो इसमें कोई गलत नहीं है क्योंकि पानी तो कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं है जिससे आग लग जाए।

पर यहां ये समझना होगा कि जब पानी की प्लस्टिक की बोतल गाड़ी में रखी होती है और उस पर सूर्य की किरणें पड़ती है, तो यही पानी की बोतल मैग्निफाइंग ग्लास बन जाती है और उसी तरह काम भी करती है। ये स्थिति उस वक्त ज्यादा होने की संभावना हो जाती है जब धूप तेज हो और कार इसी तेज धूप में खड़ी हो।

यहां ये भी जानते चलें कि जब किसी प्लास्टिक के सामान को धूप के पास ले जाया जाता है या उस पर तेजी से सूर्य की किरणें पड़ती है तो वो प्लास्टिक मुलायम हो जाता है। इसे आप पानी की बोतल से समझ सकते हैं। इसलिए इससे डैशबोर्ड, सीट कवर में आग लग सकती है जो विकराल रूप भी ले सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान, तभी होगा बचाव:-
आप सफर के दौरान कार में पानी की बोतल लेकर जा रहे हैं तो उसे सीट के ऊपर या ऐसी जगह पर न रखें, जहां पर सूर्य की रोशनी पड़ती है
आप प्लास्टिक की पानी की बोतल के बाहर कोई कपड़ा लपेट सकते हैं
कोशिश करें कि कार को छाया में ही खड़ा करें, ताकि कार में धूप न पड़े।