Headlines

दिल्ली की कोर्ट ने एक्टर धर्मेंद्र को भेजा नोटिस, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का है आरोप

Spread the love

नई दिल्ली : दिल्ली की एक कोर्ट ने 89 साल के फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को नोटिस जारी किया है। यह मामला गरम धरम ढाबा से जुड़ी एक धोखाधड़ी का है।

राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने 89 साल के फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को नोटिस जारी किया है। मामला गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी से है। दिल्ली के एक बिजनेसमैन की ओर से दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। शिकायत में याचिका करता ने आरोप लगाया है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई।