Headlines

मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़, समझिए गणित

Spread the love

नई दिल्ली : अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप कुछ सालों में 1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। आज के समय जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।

इस स्थिति में म्यूचुअल फंड में किया गया आपका निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। हालांकि, निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है।

पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से आजाद करने का काम करेंगे।