नई दिल्ली : शरदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। सोशल मीडिया पर पहले दिन बॉलीवुड सितारों ने मां को याद करते हुए अपने प्रशंसकों को बधाई दी है। कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक इन सितारों ने नवरात्रि पर मां को याद किया है।
आज यानी 3 अक्टूबर से शरदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड के बड़े सितारे मां को याद करना भूले नहीं हैं। मां दुर्गा के इस बड़े त्यौहार की बॉलीवुड सितारों ने भी बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं किन सितारों ने नवरात्रि की बधाई अपने प्रशंसकों को दी है।
ईशा देओल
ईशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नवरात्रि के पहले दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने मां दुर्गा के नौ रूपों की तस्वीर साझा की है।
अंकिता लोखंडे
अकिंता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को नवरात्रि की बधाई दी है। अंकिता ने मां दुर्गा के शेर सवार रूप की तस्वीर साझा की है। अंकिता जितनी फिल्मी हैं असल जिंदगी में भगवान को उतना ही मानती हैं। हाल ही में अंकिता ने धूमधाम से अपने घर पर गणेशोत्सव मनाया था।
कंगना रनौत
दबंग अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को नवरात्रि की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है। इसमें लिखा है, आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं।
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ मां दुर्गा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया है- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः। नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्॥ सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।। शारदीय नवरात्रि की मंगल कामनाएं
