नई दिल्ली : मई का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे क्या आपको बैंक से जुड़े कोई भी जरूरी काम हैं तो उसे फटफट निपटा लें ऐसा इसलिए क्योंकि जून में पूरे 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ सारे रविवार भी शामिल है।
जून में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 जून: देश में सातवें चरण के लोकसभा चुनावों के कारण 1 जून को 8 राज्यों के 57 शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
2 जून: रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
8 जून: दूसरा शनिवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
9 जून: रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
15 जून: राजा संक्रांति की छुट्टी
16 जून: रविवार
17 जून: बकरीद /ईद-उल-अजहा के चलते लगभग पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 जून: बकरीद /ईद-उल-अजहा
22 जून: चौथा शनिवार
23 जून: रविवार
