नई दिल्ली : क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में नकली अंडे काफी तेजी से बिक रहे हैं। इन अंडों को खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं।
हम में से अधिकतर लोग रोजाना अंडे का सेवन करते हैं। अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंड में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस कारण जिम करने वाले अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। वहीं कई लोग अक्सर अंडे की सब्जी बनाकर उसको खाना पसंद करते हैं। अंडे के भीतर प्रोटीन के अलावा अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं जो शरीर की स्टेमिना को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसे कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में नकली अंडे काफी तेजी से बिक रहे हैं। इन अंडों को खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं। इसके अलावा आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी अंडे की पहचान कर सकते हैं।
आप दुकान पर अंडे को खरीदते समय भी उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे को उठाना है। इसके बाद उसको अपने कान के पास ले जाकर थोड़ा सा हिलाना है।
ऐसा करने से अगर अंडे के अंदर से कुछ आवाज आ रही है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि अंडे मिलावटी या नकली हैं। असली अंडे से ऐसा करने पर कोई आवाज नहीं आती है।
इसके अलावा आप दुकान पर अंडा खरीदते समय उसको देखकर भी असली नकली में पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको अंडा लेकर उसको छूना है। अगर अंडा छूने में खुरदुरा सा लगता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि अंडा नकली है। असली अंडे छूने में चिकने होते हैं।
आप अंडे को फोड़कर भी उसकी वास्तविकता की जांच कर सकते हैं। इसमें आपको अंडे को फोड़कर देखना है। असली अंडे को फोड़ने के बाद उसका सफेद और पीला भाग अलग होता है। वहीं जो अंडा नकली होता है उसमें सफेद और पीला भाग मिला हुआ रहता है।