Headlines

एमपी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Spread the love

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोहभंग होना लगातार जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। एक के बाद एक कई कांग्रेस नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही नेता ने इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस स्टेट वॉर रूम के सह प्रभारी अलमास सलीम ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अलमास ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलमास सलीम ने कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम वोटर्स के साथ तुष्टिकरण और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अलमास सलीम के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आएगी ये देखना होगा।