Headlines

शादी के बाद हर लड़की को अपना लेनी चाहिए ससुराल में ये आदतें, शादीशुदा जीवन हो जाएगा आसान

Spread the love

नई दिल्ली : नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले।

शादी के बाद लड़की के जीवन में कई बदलाव आते हैं। सबसे पहला बदलाव लड़की के घर और परिवार में होता है। शादी के बाद लड़की अपने पति के घर में उनके परिवार के साथ रहना शुरू करती है। नए और अनजान लोगों के बीच रहना नई दुल्हन के लिए आसान नहीं होता। इस दौरान उसे अपने ससुरालीजनों के सामने अच्छा इम्प्रेशन भी बनाना होता है। पति और सास-ससुर के साथ ही ससुराल के हर सदस्य का दिल जीतना होता है। ऐसे में नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले। यहां कुछ ऐसी आदतें बताई जा रही हैं जो शादी के तुरंत बाद बहू को अपना लेना चाहिए ताकि उसका शादीशुदा जीवन खुशहाल हो जाए।

ससुराल की जीवनशैली अपनाएं

शादी के बाद ससुराल जाएं तो सबसे पहले ये समझें कि ससुराल वालों की जीवनशैली कैसी है। ससुराल में सब कितने बजे उठ जाते हैं। उनके सोने का समय क्या है। लंच और डिनर की क्या टाइमिंग है। ससुराल की जीवनशैली को समझकर उसे जल्द से जल्द अपना लें। इससे आप परिवार से साथ जल्द ही एडजस्ट कर सकेंगी और ससुराल वालों के लिए आपको अपनाना आसान हो जाएगा।

सास-ससुर का ध्यान रखें

शादी के बाद लड़की की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उसे अपने पति की जिम्मेदारियों में साथ देना होता है। पति के माता पिता को अपने माता पिता के समान मानकर उनका ध्यान रखें। सास-ससुर की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानें और उसी के मुताबिक उनके खान-पान और दवाओं की देखरेख करें। जब आप पति के माता पिता की देखभाल करेंगी और उन्हें अपना अभिभावक बना लेंगी तो इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बन सकता है, क्योंकि आपका ससुराल पक्ष खुशहाल हो जाएगा।

पति की पसंद नापसंद जानें

ससुराल में सबसे करीबी आपका पति होता है। इसलिए जरूरी है कि पति के साथ आपका रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका हो। इसके लिए पति की पसंद और नापसंद को जानें। आप पति से उनकी पसंद के बारे में पूछ सकती हैं या अपनी सास व परिवार के अन्य सदस्यों से पति की रुचि के बारे में जानकारी एकत्र कर सकती हैं। इससे पति भी आपकी रुचि और पसंद पर ध्यान दे सकते हैं और ससुराल में एडजस्ट होने में आपकी मदद कर सकते हैं।

धैर्य बनाए रखना

शादी के बाद बहुत सारे बदलाव होते हैं। कई ऐसी बातें या चीजे नई बहू को अपनानी होती हैं जो शायद उन्हें पसंद भी न हों। कई बार नई बहू जिम्मेदारियों और अत्यधिक कामकाज में व्यस्तता के कारण दबाव में आ जाती हैं और तनाव महसूस करने लगती हैं। ऐसी स्थिति में झुंझलाहट, गुस्सा आना सामान्य है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और मानसिक तौर पर बदलावों को अपनाने के लिए तैयार रहें। धैर्यवान रहकर आप आसानी से हर समस्या का समाधान तलाश सकते हैं।