Headlines

वास्तु के अनुसार जेब में न रखें कटे-फटे नोट, रूठ जाती है मां लक्ष्मी

Spread the love

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब में रखी चीजें कभी-कभी आपके पैसे खर्च करा देती हैं। आपके पास पैसे नहीं टिकने देता। आमतौर पर लोग जेब में पैसे के अलावा भी कई चीजें रखते हैं।

लोग अक्सर अपनी जेब में कुछ भी रख लेते हैं। लेकिन जेब में कभी भी कोई अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब में रखी चीजें कभी-कभी आपके पैसे खर्च करा देती हैं। आपके पास पैसे नहीं टिकने देता। आमतौर पर लोग जेब में पैसे के अलावा भी कई चीजें रखते हैं। लेकिन ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं क्या क्या चीजें अपनी जेब में नहीं रखनी चाहिए।

नकारात्मक फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक को अपनी जेब में भूलकर भी ऐसी तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, जो ईर्ष्या या गुस्से का भाव दिखाते हैं। ऐसी तस्वीरों को अपने से दूर ही रखें। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरें अपने पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है।

फटा हुआ पर्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपनी जेब में कभी भी फटा हुआ पर्स नहीं रखना चाहिए। फटा हुआ पर्स रखने से कंगाली और आर्थिक तंगी की समस्या होने लगती है।

दवाइयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी जेब में दवाइयां नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दवा लेकर चलने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

कटे-फटे नोट
अपनी जेब में कभी भी कटे-फटे नोट नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा पर्स में फालतू के कागज, विजिटिंग कार्ड आदि तमाम ऐसी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। यह चीजें रखने से लक्ष्मी जी रूठ सकती हैं।