नई दिल्ली: केरल में मॉनसून की दस्तक हो गई है, जिसके बाद से ये माना जा रहा है कि अगले 15 से 20 दिन के भीतर देश के सभी राज्यों में गर्मी से राहत देने वाली बारिश हो सकती है। मॉनसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार भी जल्द ही किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करने वाली है। तो चलिए जानते हैं किसानों के खाते में कब आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त?
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार जून आखिरी या जुलाई के शुरुआत में ही किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर करेगी। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिलेगा। पीएम किसान निधि की राशि किसानों के खरीफ फसल के लिए उर्वरक खरीद के लिए मददगार साबित होगी।
यहां चेक करें अपना रजिस्ट्रेशन
https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें
इसके बाद आपके सामने PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा
यहाँ आप होमपेज पर मौजूद ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक कर दें
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा तथा OTP को दर्ज करें
इसके बाद आप अपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी स्थिति को देख सकते हैं
