Headlines

ऑफिस की टेबल पर कभी न रखें ये प्लांट, तरक्की में आ सकती है बाधा

Spread the love

नई दिल्ली : कुछ लोग अपने घर के साथ-साथ ऑफिस डेस्क को भी बखूबी सजाते हैं। इससे सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे काम को पूरा करने की एनर्जी बनी रहती हैं।

कुछ लोग अपने घर के साथ-साथ ऑफिस डेस्क को भी बखूबी सजाते हैं। इससे सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे काम को पूरा करने की एनर्जी बनी रहती हैं। आमतौर पर लोग डेस्क पर ग्लोब, घड़ी और नोटपैड-पेन रखते हैं। हालांकि कुछ लोग प्लांट को भी अपनी ऑफिस डेस्क पर सजाते हैं। मान्यता है कि यदि आप हरियाली देखते हैं, तो मानसिक शांति का एहसास होता है। साथ ही व्यक्ति का तनाव भी कम होने लगता है। परंतु जानकारी का अभाव होने के कारण कई बार ऐसे पौधों को रख लिया जाता है, जिससे काम में हमेशा मुश्किलें बनी रहती हैं। यही नहीं सहकर्मियों से भी झगड़े की स्थिति बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑफिस डेस्क पर कौन से पौधों को नहीं रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में रोजाना तुलसी की पूजा की जाती है। यह बहुत पवित्र पौधा है, जिसे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए कुछ लोग इसे अपने ऑफिस डेस्क पर भी रखते हैं। हालांकि ऐसा करना उचित नहीं है। वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क पर कभी भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। दरअसल, तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा की जाती है। खासतौर पर इसके रखरखाव पर काफी ध्यान दिया जाता है। ऐसे में ऑफिस में इसे रखने पर लापरवाही हो सकती है। इससे कार्य में बाधाएं व नकारात्मकता आ सकती है।

कैक्टस का पौधा
वास्तु के अनुसार कभी भी ऑफिस डेस्क पर कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इसकी नुकीली पत्तियां कार्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती हैं। इसलिए इस पौधे को न रखें।

बांस का पौधा
हिंदू धर्म में बांस के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन फिर भी इसे ऑफिस डेस्क पर न रखें। वास्तु के अनुसार नुकीले किनारों वाले बांस के पौधों को रखने से सफलता में बाधा आ सकती हैं। साथ ही यह आपकी मानसिक शांति को भी प्रभावित कर सकता है।

एलोवेरा प्लांट
एलोवेरा अपने लाभ के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद गुण व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। परंतु इसे ऑफिस डेस्क पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार कांटेदार पौधे रखने से कार्यक्षेत्र का वातावरण प्रभावित होता है। इसलिए डेस्क पर एलोवेरा का पौधा न रखें।