Headlines

आधार कार्ड में आप इन गलतियों को केवल एक बार ही करा सकते हैं अपडेट, जानिए डिटेल्स

Spread the love

नई दिल्ली : क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड में कुछ गलतियों को आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

आज के समय देश में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। यह काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकार की कई सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की मांग एक दस्तावेज के रूप में की जाती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना हो, नया सिम कार्ड खरीदना हो, नई नौकरी में प्रवेश करना हो, स्टॉक, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से लेकर विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार हमारी पहचान का प्रमाण है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं। आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर विजिट करके इन गलतियों को ठीक करा सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड में कुछ गलतियों को आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

आधार कार्ड बनवाते समय अगर आपने अपने नाम की स्पेलिंग गलत ढंग से दर्ज कर दी है, तो इसे आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में नाम को एक बार अपडेट कराने के बाद उसे आप दोबारा अपडेट नहीं करा सकते हैं।

इसके अलावा आधार कार्ड बनवाते समय अगर आपने अपना जेंडर गलत दर्ज कर दिया है तो इस स्थिति में भी आप उसको केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में जेंडर को केवल एक बार ही अपडेट कराया जा सकता है।

वहीं आधार कार्ड में नाम को बदलवाने के लिए आपको केवल दो मौके मिलते हैं। इसके अलावा अगर आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं तो इसकी कोई लिमिट नहीं तय की गई है।

आप जितनी चाहे उतनी बार अपने एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की भी कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इसमें भी आप कई मर्तबा बदलाव करवा सकते हैं।