नई दिल्ली : एलिजाबेथ का 1560 में हंगरी में जन्म हुआ था। वह अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक जानी जाती थी। एलिजाबेथ मानती थी जवान लड़कियों के खून से कोई व्यक्ति जवान रह सकता है।
दुनिया में कई सीरियल किलर्स की कहानी पढ़ने और सुनने को मिलती है। सीरियल किलर्स को सिलसिलेवार हत्या करने की वजह से जाता है। कई सीरियल किलर्स की कहानियां रोंगटे खड़े कर देने वाली होती हैं। आज हम आपके एक महिला सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने जवान दिखने के लिए 650 कुंवारी लड़कियों की हत्या कर दी थी। यह कोई आम महिला नहीं थी, बल्कि एक रानी थी। यह जवान दिखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी।
इस सीरियल किलर महारानी का नाम एलिजाबेथ बाथरी था। इसे इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। एलिजाबेथ बाथरी ने साल 1585 से 1610 के बीच 650 लड़कियों की हत्या कर उनके खून से नहाया था। उसने सभी लड़कियों की हत्याएं अपने महल में की थी। एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से थी। उसकी शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था।
एलिजाबेथ का 1560 में हंगरी में जन्म हुआ था। वह अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक जानी जाती थी। एलिजाबेथ मानती थी जवान लड़कियों के खून से कोई व्यक्ति जवान रह सकता है। एलिजाबेथ बाथरी स्लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी और वहीं पर सारी घटनाओं को अंजाम दिया था।
करती थी भयानक प्रताड़ित
बताया जाता है किएलिजाबेथ लड़कियों को बड़ी तनख्वाह पर नौकरी की पेशकश करती थी। इसके बाद उन्हें परिवार से दूर ले आती थी। उन्हें महल में बंद कर देती थी। इसके बाद उन्होंने पीटती थी और भूख से तड़पने के लिए छोड़ देती थी। यहां तक कि उनके हाथों को जला देती थी या फिर काट देती थी। कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा करती थी, जिसमें वह नहाती थी। इसका जिक्र कई किताबों में भी किया गया है।
जुर्म में नौकर भी थे शामिल
एलिजाबेथ बाथरी के इस खौफनाक जुर्म में उसके तीन नौकर भी शामिल थे। चूंकि वो एक ऊंचे रसूख वाली महिला थी, इसलिए वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन लड़कियां जैसे ही महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी। बताया जाता है कि इलाके में लड़कियों की संख्या कम होने पर वह ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाने लगी थी। जब हंगरी के राजा को उसकी करतूतों के बारे में पता चला तो, उन्होंने मामले की जांच करवाई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे।
दी गई थी खौफनाक सजा
साल 1610 में एलिजाबेथ बाथरी को उसके इस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके ही महल के एक कमरे में कैद कर दिया गय। कैद में चार साल बाद 21 अगस्त, 1614 को उसकी मौत हो गई। कहा जाता है कि एलिजाबेथ बेहद खूबसूरत थी और अपनी खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती थी। इसकी वजह से उसने 650 लड़कियों की हत्या कर दी थी। जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी।
