Headlines

इस साल गर्भावस्था में भी टीवी की इन अभिनेत्रियों ने जमकर दिखाया स्टाइल, बटोरी तारीफें

Spread the love

नई दिल्ली : इस साल यानी कि 2024 में टीवी की कई अभिनेत्रियों ने अपने मैटरनिटी लुक से लोगों का दिल जीता। आइए आपको सभी के लुक्स दिखाते हैं।

गर्भावस्था के नौ महीने हर महिला के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ महीनों में महिलाओं के शरीर से लेकर उनके विचारों में भी कई बदलाव आते हैं। उतार-चढ़ाव भरे इन नौ महीनों को अब महिलाएं उत्सुकता के साथ बिताने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों में अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देती हैं।

शरीर में हुए बदलाव की वजह से महिलाएं गर्भावस्था में काफी सोच-समझ के कपड़े खरीदती हैं, लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इस साल महिलाओं को इस बात की प्रेरणा दी कि प्रेगनेंसी के दिनों में वो कुछ भी पहन सकती हैं।

अब जब साल अंत होने वाला है तो हम आपको टीवी की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था में भी स्टाइल मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सभी के लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं।

युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में माता-पिता बने हैं। युविका ने 19 अक्तूबर 2024 को ही एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। डिलीवरी से ठीक पहले तक युविका ने अपने मैटरनिटी लुक्स की तस्वीरें साझा की हैं। लोगों को उनका न सिर्फ मैटरनिटी फोटोशूट काफी पसंद आया, बल्कि उनके नॉर्मल लुक्स पर भी उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।

दृष्टि धामी

अक्तूबर के महीने में ही टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी एक प्यारी सी बेटी को ही जन्म दिया। बेटी के जन्म के पहले उन्होंने गर्भावस्था में अपने कूल अंदाज से लोगों का दिल जीता था। वो प्रेगनेंसी के दिनों में जमसूट से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक पहने नजर आईं। उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। यदि आप भी प्रेगनेंट हैं तो इनके लुक्स पर एक नजर डाल सकते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी

गोपी बहू के नाम से घर-घर में फेमस हुईं देवोलीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो अपने गर्भावस्था के दिनों को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपनी गोद भराई खूबसूरती की सिल्क की साड़ी में की थी, जिसकी वजह से उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था। इसके अलावा उन्होंने जो मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, वो खूबसूरत सी वेस्टर्न ड्रेस में कराया था।

श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। अपनी डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस आए दिन एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उन्होंने तो गर्भावस्था के दिनों में बॉडीकॉन गाउन तक कैरी किया था, जोकि उनपर काफी जच भी रहा था।