Headlines

सर्दियों में कर रहे हैं फ्रिज का इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती है खराबी

Spread the love

नई दिल्ली : हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज में हम लोग खाने पीने की चीजों को स्टोर करके रखते हैं। फ्रिज खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने का काम करता है। हालांकि, फ्रिज का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल सर्दियों के सीजन में कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए वरना आपकी लापरवाही से फ्रिज खराब हो सकता है। सर्दियों के सीजन में गलत ढंग से उपयोग करने पर कई लोगों का फ्रिज खराब होता है।

इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।

सर्दियों के सीजन में कमरे का तापमान काफी कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं तो उसकी ठंडक बाहर नहीं निकल पाती है। इस कारण कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है, जिसकी वजह से फ्रिज के खराब होने की संभावना होती है।

सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसे हीटर या अंगीठी जैसी गर्म जगह के पास न रखें। इससे आपका फ्रिज खराब हो सकता है। आपको फ्रिज को ठंडी या हवादार जगहों के पास ही रखना चाहिए।

आपको एक नियमित समय अंतराल पर अपने फ्रिज की सफाई करते रहनी चाहिए। अगर आप नियमित समय अंतराल पर फ्रिज की सफाई नहीं करते हैं तो उसमें गंदगी जमा हो जाती है। गंदगी कंप्रेशर पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इससे आपका फ्रिज खराब हो सकता है।

इसके अलावा फ्रिज का इस्तेमाल करते समय वोल्टेज स्टेबलाइजर का भी उपयोग करना चाहिए। कई बार बिजली के उतार-चढ़ाव से भी आपका फ्रिज खराब हो सकता है।