नई दिल्ली : कई माता-पिता अपने बच्चे का नाम उस खास और शुभ माह के मुताबिक रखते हैं, जिसमें उनके बच्चे का जन्म हुआ होता है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम उनके जन्म के महीने के आधार पर रखना चाहते हैं तो भारतीय हिंदू माह से प्रेरित नाम दिए जा सकते हैं। जैसे,
बेटी के मां-पिता बनने का सौभाग्य मिला तो बिटिया रानी के नाम के साथ भी उस सौभाग्य को जोड़ें। बेटी का ऐसा नाम रखें जो सुंदर अर्थ वाला हो और साथ ही नया और यूनिक हो। अर्थपूर्ण नाम किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को दर्शाता है। कहते हैं कि नाम का व्यक्तित्व पर असर होता है। इसलिए नाम ऐसा रखें जो बेटी
भारतीय हिंदू माता पिता बच्चे का नाम रखते समय कई नियमों का पालन करते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चे का नाम उस खास और शुभ माह के मुताबिक रखते हैं, जिसमें उनके बच्चे का जन्म हुआ होता है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम उनके जन्म के महीने के आधार पर रखना चाहते हैं तो भारतीय हिंदू माह से प्रेरित नाम दिए जा सकते हैं। जैसे,
चैताली
हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र मास है। चैत्र माह से प्रेरित चैताली नाम यूनिक और सुंदर है। इस नाम का मतलब है चैत्र माह में जन्मा या नयी शुरुआत। ये नाम ताजगी, नयापन और वसंत के जीवंत रंग को जाहिर करते हैं।
वैष्णवी
वैशाख महीने से जुड़ा ये नाम काफी प्यारा है। वैशाख साल का दूसरा महीना है। वैष्णवी माता लक्ष्मी का एक नाम है। इसका दूसरा अर्थ भगवान विष्णु की पूजा करने वाले से है।
अस्मिता
हिंदू कैलेंडर के चौथा महीना आषाढ़ का होता है। बेटी का जन्म आषाढ़ माह में हुआ है तो उसका नाम ऐसा रखे, जो आषाढ़ माह से प्रेरित हो। आषाढ़ माह से प्रेरित अस्मिता नाम का मतलब अभिमान होता है। ये ताकत का अभिप्राय भी है।
कार्तिका
साल का आठवाँ महीना कार्तिक माह होता है। इस महीने में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। कार्तिक माह में जन्मी बच्ची को कार्तिका नाम दे सकते हैं। कार्तिका का मतलब “दिव्य आभा” होता है। ये शब्द कार्तिक से लिया गया है और कार्तिक भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का एक नाम है।
फाल्गुनी
हिंदू कैलेंडर का बारहवां माह फाल्गुन मास का होता है। इस माह में जन्मी बच्ची को फाल्गुनी नाम दे सकते हैं। फाल्गुनी नाम का अर्थ है सुंदर,फाल्गुन में पैदा हुई, पूर्णिमा का दिन। ये देवी लक्ष्मी से जुड़ा नाम है जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं।
