नई दिल्ली : छठ पूजा की धूम बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से लेकर मुंबई तक देखने को मिल रही है। कई अभिनेत्रियों ने छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें नेहा मर्दा के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
हाल ही में छठ पूजा की धूम बिहार से लेकर मुंबई तक दिखाई दी। जिस तरह से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों ने धूमधाम से छठ पूजा का महापर्व मनाया, ठीक उसी तरह से बॉलीवुड के कई सिलेब्स भी छठी मैया को पूजते दिखाई दिए। इन्हीं सिलेब्स में टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा का नाम भी शामिल है।
नेहा मर्दा हर साल छठी मैया की पूजा करती है। इस साल उन्होंने फिर से एक बार छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीर साझा की हैं। छठ पूजा में उनका अंदाज पारंपरिक ही रहता है। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। लोगों को नेहा का यह पारंपरिक अंदाज काफी पसंद आया। आइए आपको भी एक्ट्रेस के लुक की प्यारी तस्वीरें दिखाते हैं।
पीली साड़ी में लगी प्यारी
एक्ट्रेस का ये लुक आज सुबह का है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से समय नेहा ने पीले रंग की साड़ी को चुना था। इस सिल्क की साड़ी में वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने माथे पर माथापट्टी के साथ मांग टीका लगाया था और गले में हरे रंग का भारी हार पहना था।
माथे पर लगाया सिंदूर
अपने इस पारंपरिक लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिर पर लाल रंग की मारवाड़ी चुनरी ओढ़ी थी, जिस वजह से उनका लुक और प्यारा दिख रहा था। माथे पर पारंपरिक सिंदूरे लगाने से तो नेहा की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे।
हरी साड़ी वाला लुक भी लगा प्यारा
एक्ट्रेस ने ये हरी साड़ी वाला लुक खरना प्रसाद बनाने के समय कैरी किया था। इस साड़ी में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक मारवाड़ी ओढ़ना कैरी किया था। इस लुक के साथ भी एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
पैरों में आलता भी लगाया
खरना प्रसाद के दिन नेहा ने विवाहित महिलाओं की तरह ही पैरों में आलता लगाया था। लोगों ने जब उनका ये अंदाज देखा, तो उनकी काफी तारीफ की। उनके आलता लगे पैरों में पायल बेहद प्यारी लग रही थी