Headlines

रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दी जान से मारने की धमकी? ‘अनुपमा’ स्टार पर लगा बड़ा आरोप

Spread the love

नई दिल्ली : ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली पर एक एक्स यूजर ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। लड़की ने खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताया है। साथ ही उन पर पिता से अलग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाती नजर आई हैं।

रूपाली गांगुली स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अभिनय के साथ टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री का करियर इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर है। हालांकि, शो के सेट से आए दिन किसी न किसी विवाद की खबर सामने आती रहती है। कई कलाकार भी इस नंबर वन शो को अलविदा कह चुके हैं, जिसकी अलग-अलग वजह सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। इन सबके बीच रूपाली गांगुली के लिए एक नई मुसीबत सामने आ गई है। खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताने वाली एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी आईं सामने!
एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने ईशा वर्मा का एक नोट साझा किया, जो रूपाली के पति अश्विन वर्मा की बेटी होने का दावा करती हैं। ईशा को अपने लंबे नोट में रूपाली को उनके पिता से अलग करने के लिए लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है और कहा गया है कि वह उनके साथ वही कर रही हैं जो रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था।

ईशा नाम की लड़की का बड़ा दावा
खुद को 22 साल की बताने वालीं ईशा लिखती हैं, ‘यह बिल्कुल दयनीय है। क्या कोई रूपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उनका अश्विन के वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे। अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं।’

रूपाली गांगुली पर लगाया आरोप
ईशा ने आगे जोड़ा, ‘वह एक क्रूर दिल वाली महिला के अलावा और कुछ नहीं हैं, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं किया है। पिता मुंबई जाने से पहले 13 से 14 वर्षोंतक कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में रहे।’

पिता से बात नहीं करने देतीं रूपाली?
ईशा ने आखिरी में लिखा, ‘जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती हूं, रूपाली चिल्लाने लगती हैं और मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देती हैं। ये सही नहीं है। उन्होंने मेरे पिता के जीवन को बर्बाद कर दिया है और यह पब्लिसाइज कर रही हैं कि उन्होंने लव मैरिज की है जबकि उन्होंने उन्हें पाने के लिए दूसरों को खत्म कर दिया है। वो आखिर चाहती क्या हैं।’ हालांकि, इस तरह के आरोपों पर अब तक रूपाली गांगुली की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, बात करें तो ईशा वर्मा और रूपाली गांगुली एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। ईशा ने कुछ वक्त पहले अश्विन और रूपाली के साथ एक प्यारा फैमिली फोटो साझा किया था।