Headlines

नवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने लिखा मां दुर्गा को समर्पित गरबा गीत, सोशल मीडिया पर किया साझा

Spread the love

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा अपना ‘गरबा’ गीत साझा किया है। वहीं उन्होंने इस गरबा गीत गाने और इसे मधुर प्रस्तुति देने के लिए गायक पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा अपना ‘गरबा’ गीत साझा किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, यह नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में, यहां आवती कलाय है, एक गरबा जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।

पीएम मोदी ने गरबा गीत गाने और इसे इतनी मधुर प्रस्तुति देने के लिए पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया, जिनकी उन्होंने एक प्रतिभाशाली उभरते गायक के रूप में प्रशंसा की।