Headlines

पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद है मखाना, रोजाना एक मुट्ठी सेवन से दिखने लगेगा असर

Spread the love

नई दिल्ली : बादाम से लेकर चिया सीड्स तक, ऐसे कई सुपरफूड्स हैं, जिनके फायदों के बारे में आप सुनते रहते होंगे। लेकिन, क्या आपने कभी मखाने यानी फॉक्स नट्स के फायदों के बारे में जानना चाहा है। मखाना एक कमाल का सुपर फूड है। वजन घटाने में ये कितना फायदेमंद है, इसके बारे में तो आपने पढ़ा ही होगा। लेकिन, पुरुषों की सेहत पर भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल ,सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि ये पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है।

वजन कम करें

अगर आप लंबे समय से अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो मखाना अपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर अधिक होता है। भूख लगने पर मखाना खाने से यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन में भी मदद करता है। मखाना एक आदर्श स्नैक है जो आपकी कुछ खाने की क्रेविंग दूर करता है और आपको पोषण के साथ साथ वजन कम करने में मदद करता है।

मांसपेशियों की मजबूती

मखाने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट ,प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना मखाने के मुट्ठी भर सेवन से मसल्स स्ट्रांग होती हैं। आप वर्कआउट से पहले या बाद में, किसी भी समय मखाना खा सकते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ता है

अनेक शोधों मे पाया गया है कि मखाने में जिंक भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। जिंक की कमी से पुरुषों की यौन सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिंक की कमी से स्पर्म काउन्ट में कमी देखी गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रतिदिन मखाना खाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल सही रहता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

मखाने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है और दिल का ख्याल रखने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। अगर आप उन पुरुषों में से हैं, जो हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रोजाना एक मुट्ठी भर मखाना जरूर शामिल कर लें।

डायबिटीज से दिलाए छुटकारा

मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खुद कई डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट भी डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में मखाना शामिल करने की सलाह देते हैं। दरअसल, मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज को काबू करने में सहायता करते हैं।