नई दिल्ली। विटामिन बी12 क्या है? इसे कोबालामिन के नाम से भी जाना जाता है, शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह शरीर के कई जरूरी कामकाज के लिए जरूरी है जैसे तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखना, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना, शरीर में खून बनाना, दिमागी कामकाज को बेहतर बनाना, डीएनए बनानाऔर रेड ब्लड सेल्स बनाना आदि।
विटामिन बी12 क्यों जरूरी है? FDA के अनुसार, मांसपेशियों, दिमाग और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए यह पोषक बहुत जरूरी है। अगर आपकी डाइट अच्छी है और फिर भी आप बीमार रहते हैं, तो आप अंजाने में कई गलती कर रहे हैं जिन्हें सुधारना जरूरी है।
शुगर का अधिक सेवन
FDA के अनुसार, अगर आप मांस या डेयरी उत्पादों का सही सेवन कर रहे हैं लेकिन साथ में मीठे खाद्य या पेय पदर्थों का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है क्योंकि शुगर इसका अवशोषण धीमा या रोक सकती है।
इन वेज फूड्स से करें विटामिन बी12 की कमी को पूरा
सैचुरेटेड फैट
एफडीए का मानना है कि बहुत अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट का सेवन सीधे तौर पर विटामिन बी12 की कमी कर सकता है। ज्यादा फैट वाला दूध, दही, बेक्ड और फ्राई फूड्स आदि में यह ज्यादा पाया जाता है।
सोडियम
बहुत अधिक मात्रा में नमकीन चीजों का सेवन भी शरीर में विटामिन बी को कम कर सकता है। इसके अलावा नमक का अधिक सेवन बीपी की बीमारी बढ़ा सकता है। शरीर को ताकतवर बनाना है, तो ज्यादा नमक खाने से बचें।
शराब
इसमें कोई शक नहीं है कि शराब हर तरह से सेहत के लिए हानिकारक है। यह विटामिन की कमी तो करती है, साथ ही कई अंगों को खोखला कर देती है। दिल, दिमाग और हड्डियों को मजबूत बनाना है, तो इससे दूरी बना लें।
शरीर के लिए रोजाना कितना विटामिन बी12 जरूरी है?
औसतन, एक स्वस्थ वयस्क को रोज़ाना लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की ज़रूरत होती है। हालांकि, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को थोड़ा अधिक, करीब 2.6 से 2.8 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। ये अतिरिक्त विटामिन उनके शिशु के विकास के लिए भी जरूरी होता है।
विटामिन बी12 के लिए क्या खाना चाहिए
कलेजी
मांस
मुर्गी
अंडे
मछली – सैलमन, टूना
डेयरी उत्पाद – दूध, पनीर