नई दिल्ली : अक्सर देखा गया है कि हम घर की साफ सफाई के लिए फटे पुराने कपड़ों का ही इस्तेमाल करते हैं। इनमें बच्चों के कपड़े और बड़े लोगों के पुराने या फटे हुए कपड़े होते हैं। ऐसे में सफाई के लिए कपड़ों का इस्तेमाल करना कितना सही है?
जिस घर में हम रहते हैं उसे साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। स्वच्छ जीवन जीकर हम न केवल कई बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि अपने घर की समृद्धि भी बरकरार रख सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि हम घर की साफ सफाई के लिए फटे पुराने कपड़ों का ही इस्तेमाल करते हैं। इनमें बच्चों के कपड़े और बड़े लोगों के पुराने या फटे हुए कपड़े होते हैं। ऐसे में सफाई के लिए कपड़ों का इस्तेमाल करना कितना सही है? इस बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर फटे पुराने कपड़ों का इस्तेमाल घर की डस्टिंग या पोंछा लगा में नहीं किया जा सकता। आपके घर में ऐसे कई कपड़े हैं जिन्हें साफ करते समय नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।आइए जानते हैं कि घर में सफाई के दौरान कैसे कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
छोटे बच्चों के कपड़े
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके कपड़े जल्दी पुराने हो जाते हैं और जैसे-जैसे बच्चों के कपड़े जमा होते जाते हैं, कई घरों में सफाई के काम आते हैं। हालाँकि, वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता है। इससे आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
दिवंगत व्यक्ति के कपड़े
कई परिवारों में बुज़ुर्गों या मृत लोगों के पुराने कपड़ों का इस्तेमाल सफ़ाई के लिए किया जाता है। हालाँकि, वास्तु शास्त्र मृत व्यक्ति के कपड़े भी साफ करने से मना करता है। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है।
अन्तःवस्त्र
कई बार ऐसा देखने में आता है कि फटे हुए अन्तः वस्त्र जैसे बानियान आदि का उपयोग घर में पोंछा लगाने में किया जाता है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल डस्टिंग या गाड़ी धोने और सफाई के लिए प्रयोग करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसे कपड़ों को सफाई में लेने से निगेटिव एनर्जी का संचार होता है, इसलिए ऐसे कपड़ों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
क्यों नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी फटे-पुराने कपड़ों से पोंछा या डस्टिंग नहीं करनी चाहिए। चूँकि व्यक्ति की ऊर्जा इन कपड़ों में ही रह जाती है इसलिए वह नकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है, जिससे व्यक्ति को बहुत नुकसान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुराने कपड़ों से पोंछा लगाने से घर में अशान्ति और गृह-क्लेश होता है। ऐसे में पहने हुए कपड़ों का दान कर देना चाहिए। अपने कपड़ों को दान करने से पहले उन्हें नमक के पानी में अच्छी तरह से धो लें।
